Who's Rameez Khan? लालू परिवार की राजनीति में उछला नया नाम,जानिए कौन है रजीम खान
रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति से संन्यास की घोषणा की।
Who's Rameez Khan? Latest News in Hindi: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू परिवार के अंदरूनी मतभेद सार्वजनिक हो गए हैं। यह विवाद तब और बढ़ गया जब लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर राजनीति छोड़ने और परिवार से अपना नाता तोड़ने की घोषणा की। अपने इस सनसनीखेज पोस्ट में रोहिणी ने सीधे तौर पर तेजस्वी यादव के दो करीबी सहयोगियों संजय यादव और रमीज खान का नाम लिया। (Who's Rameez Khan A Name That Came Up In Lalu Yadav Family Fight news in hindi)
रोहिणी आचार्य ने दावा किया है कि उन्होंने यह कदम संजय यादव और रमीज खान के कहने पर उठाया। इस विस्फोटक बयान ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी और पूरे देश का ध्यान इन दोनों व्यक्तियों की ओर खींचा। इन रणनीतिकारों की पृष्ठभूमि और शैक्षणिक योग्यता अब चर्चा का केंद्र बन गई है। संजय यादव और रमीज तेजस्वी यादव की राजनीतिक टीम के सबसे प्रभावशाली चेहरों में गिने जाते हैं। ये दोनों पर्दे के पीछे रहकर चुनावी रणनीति तैयार करने, डेटा विश्लेषण करने और अभियान प्रबंधन का काम संभालते हैं।
कौन है रमीज खान? (Who is Rameez Khan)
रमीज खान का पूरा नाम रमीज नेमत खान है। वह तेजस्वी यादव की युवा टीम के सक्रिय सदस्य हैं। रमीज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड से की। इसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में स्नातक किया और बाद में जामिया मिलिया इस्लामिया से एमबीए (MBA)की डिग्री हासिल की। पॉलिटिकल साइंस और एमबीए की पढ़ाई ने उन्हें न केवल राजनीतिक समझ दी बल्कि मैनेजमेंट और प्रचार गतिविधियों में दक्षता भी प्रदान की। रमीज तेजस्वी यादव के पुराने मित्र माने जाते हैं और चुनाव प्रचार, रूटीन मैनेजमेंट और संगठनात्मक कार्यों में उनकी मदद करते हैं।
रमीज खान के पिता जामिया में सोशल वर्क के प्रोफेसर हैं और उनकी मां जामिया स्कूल में टीजीटी शिक्षिका हैं। हालांकि, रमीज की पढ़ाई में खास रुचि नहीं थी। उनके पिता ने उन पर कभी पढ़ाई का दबाव नहीं डाला, जिससे उन्हें करियर चुनने की स्वतंत्रता मिली। रमीज ने 12 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया। दिल्ली के लिए अंडर-19 स्तर तक खेलने के बाद वे झारखंड चले गए। 2008-09 में रमीज झारखंड राज्य की अंडर-22 टीम के कप्तान बने और उसी साल रणजी टीम के सदस्य भी रहे।
तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगी रमीज नेमत खान पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं, जो बलरामपुर लोकसभा सीट से 2 बार सांसद रह चुके हैं. रिजवान जहीर समाजवादी पार्टी और बसपा, दोनों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. वह यूपी में सबसे कम उम्र के विधायक भी रहे थे. रमीज की पत्नी जेबा रिजवान है भी राजनीति में सक्रिय रही हैं. जेबा रिजवान ने तुलसीपुर सीट से 2 बार चुनाव लड़ा था, एक बार कांग्रेस के टिकट पर और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में, जब वह जेल में थीं.
कौन हैं संजय यादव कौन हैं? (Who is Sanjay Yadav)
रोहिणी आचार्य के ट्वीट में संजय यादव का भी नाम शामिल है। वे मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं। संजय यादव को एक आधुनिक राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है, जो चुनावी अभियानों को तकनीक और डेटा-आधारित मैनेजमेंट पद्धतियों के साथ जोड़ते हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में उच्च शिक्षा प्राप्त की है और इसके बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की। लंबे समय से वे तेजस्वी यादव के मुख्य सलाहकार रहे हैं और उनकी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
(For more news apart from Who's Rameez Khan A Name That Came Up In Lalu Yadav Family Fight news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)