देश में अमन का पैगाम लाएगा भारत जोड़ो यात्रा: अखिलेश प्रसाद सिंह

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ऐतिहासिक पदयात्रा लेकर निकले हमारे नेता राहुल गांधी ने....

Bharat Jodo Yatra will bring message of peace in the country: Akhilesh Prasad Singh

पटना , (राकेश कुमार) : बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण खगड़िया जिले में आज अपनी पदयात्रा को दूसरे दिन भी जारी रखते हुए के खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के जिला कार्यालय से बखरी तक 25 किमी की दूरी तय करके बेगूसराय जिले में प्रवेश कर गया।  खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के नए भवन के जीर्णोद्धार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने करते हुए यात्रा का प्रारंभ किया। जिला कार्यालय खगड़िया, जलकौड़ा, बेला सिमरी और बखरी बाजार में आज जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ऐतिहासिक पदयात्रा लेकर निकले हमारे नेता राहुल गांधी ने देश में जनता के नब्ज को टटोला है और उन्होंने दबे-कुचले और समाज के निचले तबके को इस यात्रा के माध्यम से आवाज देने का काम किया है। अब तक की उनकी यात्रा में करोड़ो लोगों ने सहभागिता दिखाई है।

उनके द्वारा देश में बढ़ते हुए नफरत द्वेष के माहौल को रोकने के लिए यह पदयात्रा अमन-सुख और चैन का पैगाम दे रहा है। राहुल गांधी के इसी संदेश को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में संदेश लेकर आया हूँ कि नफरत को हराना है और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। कांग्रेस पार्टी ने देश को हमेशा से एकजुट रखा है और आगे भी एकजुट रखेगी। इस यात्रा के मायने हैं और देश के वर्तमान सरकार के फैलाएं नफरत को मिटाने में यह अहम भूमिका का निर्वहन करेगी।  

पदयात्रा में लाभा गांव के मुखिया वाल्मीकि पासवान, जहाँगीरा पंचायत की मुखिया सोना देवी के पति पप्पू यादव सहित जलकौड़ा के मुखिया मुन्नन जी ने पदयात्रा के नेतृत्वकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित सभी कांग्रेसजन का जोरदार स्वागत किया।  भारत जोड़ो यात्रा का पहला चाय विश्राम काशीमपुर में हुआ उसके बाद लाभा गांव, शोभनी, जलकौड़ा, तेताराबाद, चन्द्रपुरा, ओलापुर, गंगौर होते हुए अपराह्न भोजन अवधेश कुमार सिंह के आवास पर हुआ।

भोजन विराम के बाद बेला चौक, माइल स्टोन होते हुए बखरी रोड़ के आगे बेला चौक पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान और बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के बीच ध्वज का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद  बखरी स्थित सेंट पॉल हाई स्कूल और रामा पैलेस में कांग्रेसजन रात्रि विश्राम को पहुंची।

 पदयात्रा में पूर्व अध्यक्ष और विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व मंत्री और भारत जोड़ो यात्रा बिहार के संयोजक अवधेश सिंह, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, प्रवीण कुशवाहा, पूर्व युवा अध्यक्ष कुमार आशीष, प्रवक्ता ई. कमल कमलेश, पंकज यादव, नदीम अंसारी, पूर्व विधायक अमिता भूषण, बंटी चौधरी, जिला पार्षद अमित कुमार सहित खगड़िया और बेगूसराय जिले के जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कांग्रेसजन व आमजन उपस्थित रहें।