VIP के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सहनी, बिट्टू पासवान,राजेश प्रजापति ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल
बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी को दिलाई सदस्यता और पार्टी में किया स्वागत
Bihar News: पटना, 18 अक्टूबर। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश प्रवक्ता और जिला पार्षद राजेश सहनी, बिट्टू पासवान और पूर्व मुखिया सह वीआईपी के नेता राजेश प्रजापति ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इन सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव चल रहा है और विपक्ष की स्थिति देखकर लोगों का मोह भंग हो रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को विकास के क्षेत्र में आगे लाने के लिए प्रयासरत हैं। एनडीए के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार की पहले क्या स्थिति थी, लोगों से छिपी नहीं थी। एनडीए की सरकार में लालटेन समाप्त हो गई है, आज गांव-गांव में एलईडी की रोशनी पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लोगों का भाजपा एनडीए के प्रति आकर्षण बढ़ा है। लोग भाजपा और एनडीए की नीतियों को पसंद कर रहे हैं, जिसमें केवल विकास ही विकास है।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और आप सभी आज से इस परिवार के सदस्य हो गए हैं।
(For more news apart from VIP state spokespersons Rajesh Sahni, Bittu Paswan, Rajesh Prajapati joined the BJP news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)