सभी जिलों और प्रखंडों में हो संगठन का विस्तार : सुरेन्द्र राम
संगठन लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होता दिख रहा है।
पटना: आज इनकम टैक्स गोलंबर, पटना के समीप दक्षिणी मंदिरी स्थित संत रविदास आश्रम में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन बिहार प्रदेश के तत्वाधान मे रविदासिया धर्म सत्संग, राज्य स्तरीय बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मंत्री एवं अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत के बिहार प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र राम ने की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश कमिटी एवं जिला कमिटी एवं रविदासिया धर्म के प्रचारकों को अपने संदेश में कहा कि अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन, बिहार प्रदेश कमिटी के साथ विस्तार कार्य करने में अत्यंत ही खुशी होगी। साथ ही यह भी संदेश दिया कि संगठन का विस्तार जल्द से जल्द सभी जिलों, प्रखंडों, वार्डों में किये जाने पर बल दिया। संगठन के प्रचार-प्रसार में आने वाली कठिनाईयों को दूर करने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि कुछ महीने पूर्व ही सुरेन्द्र राम जी को बिहार प्रदेश कमिटी का प्रभारी बनाया गया था और संगठन से जुड़े लोगों में अत्यंत ही प्रसन्नता हुई व नवसंचार पैदा हुआ है।
साथ ही संगठन लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होता दिख रहा है। इतने कम समय में संगठन में प्रदेश के लोगों के बीच जो ऊर्जा का संचार होता दिख रहा है वो माननीय के दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है। माननीय मंत्री ने उपस्थित विशिष्ठ अतिथियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए संगठन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम का आरंभ सतगुरू रविदास महाराज जी की आरती एवं अरदास करते हुए समापन किया गया।