Bihar News: मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस का आयोजन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार राज्य महिला आयोग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Chief Minister organized the 24th Foundation Day of Bihar State Women Commission news in hindi

Bihar News In Hindi: पटना,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिवेशन भवन में बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य महिला आयोग पर आधारित स्मारिका 'संवाद से सरोकार तक' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार राज्य महिला आयोग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा कर उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार लाने का हर संभव प्रयास किया है। उन्हें नीतिगत, कानूनन एवं संगठनात्मक तौर पर मजबूती देने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। आज बिहार की महिलाओं में आत्मबल एवं आत्मसम्मान में अप्रत्याशित वृद्धि सबके समक्ष एक उदाहरण है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री  मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती बन्दना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक  कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(For more news apart from Chief Minister organized the 24th Foundation Day of Bihar State Women Commission news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)