भाजपा का Rahul Gandhi पर तंज,राहुल गांधी जब 'ज्ञान' देते हैं तो देश के लोग प्रभावित नहीं 'आतंकित' हो जाते हैं
झूठ बोलना, गलत आरोप लगाना, तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना राहुल गांधी की फितरत है: रविशंकर प्रसाद
Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधते हुए साफ कहा कि वे देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी जब देश को 'ज्ञान' देते हैं तो देश के लोग प्रभावित नहीं 'आतंकित' हो जाते हैं।
बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आलंद विधानसभा को लेकर चर्चा की है। भाजपा वहां 2018 तक जीती थी, 2023 में कांग्रेस 248 वोट से जीती है। कर्नाटका उच्च न्यायालय ने वहां पर री-पोलिंग का आदेश दिया है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी ही पार्टी की खटिया खड़ा कर रहे हैं?
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने भी राहुल गांधी के आरोपों को नकारा है। उसने साफ कहा कि कुछ शिकायतें आई थीं, जिसे लेकर 2023 में मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद इसकी जांच सीआईडी को करनी है। 2023 से कर्नाटका में कांग्रेस की सरकार है और सीआईडी उन्हीं के अंदर है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी सरकार से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा, "झूठ बोलना, गलत आरोप लगाना, तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना राहुल गांधी की फितरत हो गई है। राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को गिराया है। राहुल बाबू, आप कितना झूठ बोलेंगे? कांग्रेस के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि कांग्रेस वालों अपने नेता के लिए अच्छा शिक्षक रखो, जो उन्हें बताए कि उन्हें सही से क्या बोलना है।"
भाजपा के नेता ने कहा कि चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि ऑनलाइन नाम नहीं काटे जाते हैं। यह मामला 2023 का है और कर्नाटका में उनकी सरकार है, अब बात 2025 में उठाई गई है।
उन्होंने कई समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी योजनाबद्ध तरीके से देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। क्योंकि जनता उन्हें वोट नहीं देती। वे मानते हैं कि प्रदेश और देश में राज करने का पट्टा उनके परिवार को मिला हुआ है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी 2014, 2019 और 2024 के चुनाव को फर्जी बता रहे हैं। राहुल गांधी देश के मतदाताओं के विवेक का अपमान करना बंद करें। राहुल गांधी को उनकी ही करनी के कारण वोट नहीं मिलता है। राहुल गांधी चुनाव आयोग, संसद, अदालत, मीडिया यानी सारी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं।
पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के एक्स पर किए गए एक पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि "क्या जेन जेड के नाम पर अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल? राहुल गांधी इसके नाम पर हिंसा और अराजकता उकसा रहे हैं। देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करना बंद करें। उनका इको सिस्टम उनके ही इशारे पर काम करता है।"
उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र से खिलवाड़ करना बंद कीजिए। कहीं वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी जितना बोलते हैं, उतना खुद को एक्सपोज करते हैं। लोकतंत्र लोकलाज और जिम्मेदारी से चलता है। देश को जोड़ने की प्रक्रिया से चलता है, तोड़ने की प्रक्रिया से नहीं। हम इसकी बहुत-बहुत भर्त्सना करते हैं। राहुल गांधी 55 साल के हो गए, पर मैच्योर कब होंगे?
आज के प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, सुनील सेवक उपस्थित रहे।
(For more news apart from when Rahul Gandhi imparts 'knowledge', the people of the country are not impressed but 'terrified' BJP News in Hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)