Bihar Politics News: भाजपा-नीतीश की अवसरवादी राजनीति का अंत करीब: अखिलेश प्रसाद

राष्ट्रीय, बिहार

मालूम हो कि अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस के पहले ऐसे अध्यक्ष हैं जो विधान सभा के अलावा संसद के दोनों सदनों के सदस्य रहे हों।

The end of BJP-Nitish's opportunistic politics is near: Akhilesh Prasad Singh

 Bihar News: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह मंगलवार को राज्यसभा के लिए दूसरी बार निर्विरोध चुने गये। मंगलवार को करीब 3 बजे सैकड़ों गाड़ियों के लाव-लस्कर के साथ डा. सिंह अपने निर्वाचन का प्रमाण पत्र लेने विधान सभा पहुँचे। वहां इंडिया गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने वाले मनोज झा उनका इंतजार कर रहे थे। बाद में विधान सभा गेट पर करीब 500 कार्यकर्ता व नेता ने उन्हें फूल-मालाओं से भर दिया और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।अखिलेश वहां से निकलकर महावीर मंदिर दर्शन करने गए और अपनी जीत का प्रमाण पत्र महावली हनुमान को अर्पित किया। इसके बाद वे पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम गये जहां पार्टीजनों के बीच मिठाइयां बांटी गयी। वहां इक्कठी भीड़ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार की अवसरवादी राजनीति का अंत करीब है और 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर सफलता दर्ज करेगी। मालूम हो कि अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस के पहले ऐसे अध्यक्ष हैं जो विधान सभा के अलावा संसद के दोनों सदनों के सदस्य रहे हों।
 
इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने सिंह की एवं उनके नेतृत्व में कांग्रेस की उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं पार्टी में नई जान फूकने के लिए उनका धन्यवाद किया।