भाजपा को बिहार से खतरा है, इसलिए बिहार को टारगेट किया जा रहा है : तेजस्वी प्रसाद यादव

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

 यादव ने कहा पहले तमिलनाडू के सवाल पर फेक खबरे चलाई गयी, फिर बिहार..

BJP is under threat from Bihar, that's why Bihar is being targeted: Tejashwi Prasad Yadav

पटना : राजद के तीन दिवसीय अम्बेदकर परिचर्चा का समापन आज उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी प्रसाद यादव के संबोधन के साथ सम्पन हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी पार्टी द्वारा प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित होते रहा है। लेकिन पहली बार ऐसा आयोजन हुआ जिसमें पार्टी के चुने हुए लोगों को प्रशिक्षित किया गया है जो अन्य लोगों को प्रशिक्षण देने का कार्य करेगें। इतने विपरित मौसम में भी जिस प्रकार प्रतिभागीयों की भागीदारी हुई उसकी तारीफ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू भी कर रहें है।

 यादव ने कहा देश में जो माहौल बनाया जा रहा है वह काफी चिंता का विषय है, अम्बेदकरवादियों और समाजवादियों पर लगातार प्रहार हो रहा है। क्षेत्रिय दलों को समाप्त करने की शाजिस चल रही है। देश के इतिहास और ऐतिहासिक विरासत को बदलकर अपने अनुसार इतिहास गठने का प्रयास हो रहा है। उन्होंनें कहा कि विचारधारा की अलग शक्ति होती है, राजद की विचार और सोच के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्यार का फल है, कि हमने गंगा यमुनी संस्कृति को कायम रखा है। विचार के बल पर ही हम अब तक लड़ते रहे है और हमें सफलता भी मिलती रही है देश में अभी दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है।

एक तरफ समान रूप से सबको देखने वाले और साथ लेकर चलने वाले लोग है तो दूसरे तरफ समाज में नफरत और घृणा का माहौल बनाने वाले। कई राज्यों में सरकारे गिरा दी गई है लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर हमलोगों ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। अभी लड़ाई लम्बी है हम लड़ते रहे है और आप सबों के सहयोग  और बिहार की जनता के प्यार के बदौलत राजद सिंगल लारजेस्ट पार्टी है, देश में समान सोच के साथियों को एक जुट करने की दिशा में मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने पहल किया है। इसका काफी सकारात्मक पड़भाव दिख रहा है।

यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार से खतरा है इसलिए बिहार को टारगेट किया जा रहा है। पहले तमिलनाडू के सवाल पर फेक खबरे चलाई गयी। फिर बिहार शरीफ और सासाराम में सम्प्रदायिक उनमाद फैलाने का प्रयास किया गया। उनके नेताओं द्वारा बिहार की धरती पर क्या-क्या  भाषा का प्रयोग किया गया, लगातार झुठ का प्रचार किया जा रहा है वे लोग झुठ बालने के मैनूफेक्चरर, डिस्टुव्युटर और रिटेलर है। सारे केन्द्रीय एजेसीयों पर कबजा कर लिया गया समाचार भी उनके अनुसार बन रहा है और लोगों को परोसा जा रहा है।

हमे इस प्रशिक्षण के कार्यक्रम को गांव-गांव तक ले जाना है और व्यवचारीक रूप से मजबूत करना है। इस भीषण गर्मी में जिस ठंग से आप साथियों ने लगातार तीन दिनों तक प्रशिक्षण लेने का काम किया है। आप  पार्टी के कमिटेट साथी है आप अपने जिमेवारियों को निश्चित रूप से निभाने में कारगर साबित होगें। हमें विश्वास है की बिहार की जनता की प्रेम और आर्शिवाद के साथ ही आप समर्पित साथियों के सहयोग से आने वाले दिनों में हमे जरूर सफलता मिलेगी। वे लोग आज इतने डरे हुए और हातास हो गये है कि कोई आधार नहीं रहने के बाउजूद सी.बी.आई., ई.डी. और आई.टी. का इस्तेमाल हो रहा है जिसका उद्देश्य न्युज बनाना और मेरी छवी को खराब करना है उनकी साजिस है हमे इन मामलो में उलझाये रखें जिससे हमे काम करने का मौका नहीं मिले।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के अध्यक्षता में हुए तीन दिवसीय परिचर्चा कार्यक्रम को आज अंतिम दिन वरीष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्ता और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक लक्षमण यादव ने संबोधित किया। अपने संबोधन में लक्ष्मण यादव ने कहा कि आज देश के संविधान को बचाने के लिए अम्बेदकरवादियों और समाजवादियों को एक साथ आने की जरूरत है। उन्होनें प्रशिक्षणाथियों द्वारा मुझे गये प्रश्नों का जबाब देते हुए अनेक संकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरीष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षणथियों के साथ ही सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। इस अवसर पर जयशंकर गुप्ता एवं लक्षमण यादव जी को समानित किया गया।
     

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि ‘‘अम्बेदकर परिचर्चा’’  के अगले चरण में अगामी 26 अप्रैल 2023 से 02 मई 2023 तक राज्य के सभी 101 अनुमंडण्लों में परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें संबंधित अनुमंडल के सभी पंचायतों से चुने हुए प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।