मोदीजी बिहार में फैक्ट्री नहीं लगवा रहे क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो देश में मजदूर कहां से आएंगे: प्रशांत किशोर

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

बिहार की जनता से आखिर कुछ काम नहीं करने का डर खत्म क्यूं हो गया है?

Prashant Kishor

Patna: जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के गोरौल में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी जी सूरत में इतनी फैक्ट्री लगवा सकते हैं तो क्या वैशाली और चंपारण में दो चार फैक्ट्री नहीं लगवा सकते हैं? देश में कोई ऐसा बिजनेसमैन है, जिसको मोदी जी बिहार में फैक्ट्री लगाने के लिए बोले तो वो मना कर सकता है? लेकिन मोदी जी बिहार में फैक्ट्री इसलिए नहीं लगवा रहे हैं क्योंकि अगर वो फैक्ट्री बिहार में लगवा देंगे तो पूरे देश में 15 हजार में मजदूरी करने वाले 2 करोड़ मजदूर मिलेंगे कहां से?

आज बिहार में लोग मोटरसाईकील, कार, टीवी नहीं बना रहे हैं। हम लोग अपने बच्चों को जवान करने के बाद मजदूर बना रहे हैं। आप लोगों ने जिन बच्चों को पेट काट-काट कर बड़ा किया है वो लड़के भेड़, बकरी की तरह ट्रेन और बसों में मजदूरी के लिए जाते हैं, तो आपको खुद समझना पड़ेगा कि नेताओं को बिहार की जनता से आखिर कुछ काम नहीं करने का डर खत्म क्यूं हो गया है?