बिहार को पाकिस्तान बनाने की सरकार की कवायद को भाजपा नहीं होने देगी सफल: विजय कुमार सिन्हा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार का पाकिस्तान प्रेम आकस्मिक औऱ अनायास नहीं है।

Vijay Kumar Sinha

पटना : भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने जदयू द्वारा पाकिस्तान की कानून व्यवस्था को भारत से बेहतर बताने पर करारा प्रहार किया है और कहा है कि महागठबंधन सरकार का तुष्टीकरण औऱ पाकिस्तान प्रेम बिहार औऱ बिहारियों को शर्मसार कर दिया है।

सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार का पाकिस्तान प्रेम आकस्मिक औऱ अनायास नहीं है। ये वोट के लिये अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण औऱ पाकिस्तान का गुणगान में वर्षों से लगे हुए हैं।आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर'"तुष्टीकरण-क्विट इंडिया"का  उद्घोष किया है जिससे ये भयभीत हो गये हैं। इन्हें लगता है कि अब इनकी दुकान वंद होने वाली है।

 सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान प्रेम के अतिरेक में बिहार के हिंदुओं औऱ उनके देवी देवताओं का अपमान औऱ दमन महागठबंधन सरकार की प्राथमिकता सूची में है।सीमावर्ती जिलों  किशनगंज, अररिया, पूर्णिया औऱ कटिहार के दर्जनों स्थान से हिंदू पलायन कर रहे हैं। उनके जान-माल औऱ बहु- बेटियों की इज्ज़त की रक्षा करने में सरकार कोई रुचि नहीं ले रही है। बांग्लादेशी मुसलमानों का निर्बाध आगमन जारी है।इन अवैध लोगों के द्वारा यहाँ आतंक मचा दिया गया है।हिंदू भयभीत होकर अपना घर , जमीन औऱ पशुधन को वहीं छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर पलायन कर रहे हैं। इन अवैध बांग्लादेशी मुसलमानों को रोकने औऱ नियंत्रित करने हेतु प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हिंदुओं के त्योहार में जुलूस निकालने पर प्रशासन औऱ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के द्वारा किस प्रकार उपद्रव किया जाता है उसे बिहार के लोगों ने इसी साल रामनवमी के अवसर पर बिहारशरीफ, सासाराम, गोपालगंज, भागलपुर सहित अन्य दर्जनों स्थानों पर देखा था।

 सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार संविधान औऱ लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है।सरकार की प्रत्येक कार्रवाई में बानगी देखा जा सकता है।विधायिका, न्यायपालिका, स्वायत्त संस्थाओं औऱ जनसरोकार के मुद्दों की लगातार उपेक्षा राज्य की जनता देख रही है। छात्रों, शिक्षकों, किसानों, मजदूरों औऱ राजनीतिक दलों द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन पर भी लाठीचार्ज किया जा रहा है।पाकिस्तान में भी यही किया जाता है।

 सिन्हा ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ बिहार के हिंदुओं के हित की रक्षा के लिए लड़ती रहेगी औऱ बिहार को पाकिस्तान बनाने का महागठबंधन सरकार की मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।