Bihar Elections 2025:बिहार को महादलित आयोग और ओबीसी आयोग प्रधानमंत्री श्री मोदी की ही देन है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

भाजपा कृष्ण-सुदामा की मित्रता के समान गरीबों की मदद के लिए तत्पर है

Mahadalit Commission and OBC Commission are the gift of Prime Minister Shri Modi to Bihar: Chief Minister Dr. Yadav news in hindi

Bihar Elections: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिहार की पवित्र धरती पर भगवान श्री कृष्ण के पुत्र साम्ब ने सूर्य मंदिर बनाया। बिहार की धरती पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ। जैन समाज के अनेक तीर्थंकर यहां हैं। बिहार देश का ऐसा राज्य है, जहां से सर्वाधिक आईएएस अधिकारी निकलते हैं।

बिहार के लोगों का भगवान राम से कुछ अलग संबंध है। यहां के सीतामढ़ी से माता सीता का नाम जुड़ता है। भगवान श्रीराम बिहार के दामाद हैं। भगवान श्री राम और कृष्ण के नाम से ही दुनिया में भारत की पहचान है। कांग्रेस ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर प्रश्न उठाए।

उनकी पार्टी की वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट तक में राम मंदिर के विरोध में पक्ष रखा और राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने के लिए पूरी ताकत लगा दी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संकल्प को पूर्ण करते हुए अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया। दूसरी ओर, लालू प्रसाद यादव जी ने अपनी बेटी का नाम मीसा रखा। कांग्रेस का छोटा शहजादा पता नहीं क्या क्या बोल जाता है और यहां के नेता उनकी कांग्रेस के साथ खड़े हो जाते हैं।

 भगवान श्री कृष्ण की उंगली पर जिस तरह सुदर्शन चक्र था, उसी तरह आज बिहार की जनता के हाथों में वोट की ताकत है। बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और प्रधानमंत्री श्री मोदी को मजबूत बनाने के लिए बिहार के लोगों को इस वोट रूपी सुदर्शन चक्र का इस्तेमाल करना है। इस विधानसभा चुनाव में बिहार से महागठबंधन को उखाड़ फेंकना है। चुनावी सभा को केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद श्री संजय जायसवाल, उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने भी संबोधित किया।

(For more news apart from Mahadalit Commission and OBC Commission are the gift of Prime Minister Shri Modi to Bihar: Chief Minister Dr. Yadav news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)