बिहार : कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय बैठक
कांग्रेस ने मुख्य मंत्री के समृद्धि यात्रा पर भी कसा तंज
भागलपुर : भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमिटी का पंचायत स्तरीय बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की मजबूती को लेकर पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। जहां पंचायत स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम किया जायेगा।
जबकि बिहार में समृद्धि यात्रा पर प्रवीण सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों की उम्मीद को कैसे पुरा किया जाय यदि पूरा नहीं हुआ तो ये ठीकरा किस पर कैसे फोड़ा जाय नितीश कुमार इसकी यात्रा कर रहे हैं। वहीँ इस बैठक में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के अलावे अमित आनन्द, संजय राणा, नीरज कुमार, कृष्णनंद, अब्दुल्ला, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कहलगावं निसार, प्रकाश चौधरी गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष, नवीन, जूनाब, सिया राम दास, सुमित साह, राकेश, मिनाठी, राम विनोद सिंह, मुजफ़र अहमद,विजय आनन्द, टनकपुर के सरपंच शमीम सहिंत कई लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे....