हंगामे की भेंट चढ़ रहा मानसून सत्र: भाजपा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

बिहार के लोग अपनी वाजिब मांगों के लिए सड़क पर उतरते हैं तो उन्हें लाठियों से पीटा जाता।

photo

Patna: बिहार भाजपा के वरीय नेता व पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा संसद का मानसून सत्र लगभग 3 दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। आज भी विपक्ष  की हंगामें के साथ सत्र की शुरुआत हुई। 2 दिन पहले भी हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। केंद्र की मोदी सरकार मणिपुर हिंसा खत्म करने पर काम कर रही है। मणिपुर की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए कदम उठा रही है मोदी सरकार।

केंद्र सरकार की ओर से माननीय मंत्री सदन में अपनी बात भी रख रहे हैं। फिर भी विपक्ष गलत राजनीति करने पर तुली है। मणिपुर तो उन्हें दिख रहा है पर राजस्थान में सबसे ज्यादा बेटियों पर हुए अत्याचार,बलात्कार उन्हें याद नहीं। पश्चिम बंगाल में राजनैतिक हत्या,बलात्कार,मतों की लूट उन्हें दिखाई नहीं देता। बिहार के बेगूसराय में बेटी की इज्जत उन्हें इज्जत नहीं लगती? जिसे तार-तार किया गया है। बिहार के लोग अपनी वाजिब मांगों के लिए सड़क पर उतरते हैं तो उन्हें लाठियों से पीटा जाता है।

बिहार भाजपा जब बिहार की जनता की मांगों को सदन से सड़क तक आवाज बुलंद करते हैं तो नीतीश सरकार लाठी-डंडों से दबाने का प्रयास होता है। यह हैं विपक्ष का चेहरा। यह है विपक्ष का लोकतंत्र। मणिपुर में कांग्रेस की लगाई आग से मणिपुरी झुलस रहे और विपक्ष राजनैतिक रोटी सेकने में लगे हैं। संसद का महत्वपूर्ण सत्र का कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं।