पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर CM नीतीश कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

'अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार और मार्गदर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।'-CM नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar paid tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee

Atal Bihari Vajpayee: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती आज पूरे देश में मनाई गई। इस अवसर पर उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पाटलिपुत्र पार्क में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा,बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद, जद(यू) प्रदेश महासचिव रंजीत झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी पार्टी कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दोनों उपमुख्यमंत्री, अन्य मंत्री और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार और मार्गदर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हम उनके दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं और आगे भी उनके आदर्शों का पालन करते रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का बिहार के प्रति विशेष लगाव था। उन्होंने बिहार को बहुत कुछ दिया। वे हमेशा कहा करते थे, "बिहार के लोग बिहारी हैं और मैं अटल बिहारी वाजपेयी हूं।"

(For more news apart from CM Nitish Kumar paid tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)