पदयात्रा का 150वां दिन - आज सिवान के हसनपुर प्रखंड से चलकर हुसैनगंज प्रखंड पहुंचेंगे प्रशांत किशोर

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज 23वां दिन है।

150th Day of Padyatra - Today Prashant Kishore will reach Hussainganj block after walking from Hasanpur block of Siwan

Patna : जन सुराज पदयात्रा के 150वें दिन की शुरुआत सिवान के हसनपुर नगर पंचायत स्थित हसनपुर मैदान में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ हसनपुर नगर पंचायत से पदयात्रा के लिए निकले।

आज जन सुराज पदयात्रा हसनपुरा नगर पंचायत, पियाऊर, साहुली, गोपालपुर नगर पंचायत, पूर्वी हरिहांस, पश्चिम हरिहांस, खानपुर खैराटी, होते हुए हूसैनगंज प्रखंड अंतर्गत खरसंडा पंचायत के बाली मैदान में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। 

प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज 23वां दिन है। वे जिले में 04 से 08 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उसका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 4 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 8 पंचायत के 14 गांवों से गुजरते हुए 17 किमी की पदयात्रा तय करेंगे।