Patna News: कांग्रेस नेता का देश विरोधी बेशर्म बयान दुर्भाग्यपूर्ण: मंगल पाण्डेय
पाण्डेय ने कहा है कि चिदम्बरम का एक इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर यह कहना कि क्या पता, वे देश के ही आतंकवादी हों।
Patna News: पटना, स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदम्बरम के पहलगाम आतंकी हमले पर दिए गए बयान को देशविरोधी, बेशर्मी से भरा हुआ दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह पाकपरस्ती की हद है।
पाण्डेय ने कहा है कि चिदम्बरम का एक इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर यह कहना कि क्या पता, वे देश के ही आतंकवादी हों। आप यह क्यों मान रहे हैं कि वे पाकिस्तान से आए थे? कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता का परिचायक है। जिस तथ्य को पूरी दुनिया जानती है, जिसे पाकिस्तान के आतंकी सरगना सैफुल्लाह कसूरी खुद स्वीकार कर चुका है। उसे तीन महीने बाद कांग्रेस झुठला रही है। एनआईए से यह पूछना कि क्या उसने आतंकवादियों की पहचान की है? या यह पता लगाया है कि वे कहां से आए थे? जैसे सवाल पाकिस्तान के टूलकिट का हिस्सा है, जिसे भारत में कांग्रेस दुहरा रही है।
पाण्डेय ने कहा कि एयर और सर्जिकल स्ट्राइक की सबूत मांगने वाली कांग्रेस, मुम्बई हमले में आतंकियों की संलिप्तता से इनकार करने वाली कांग्रेस का मूल चरित्र देश के विरोध में रह कर पाकिस्तान की तरफदारी करना ही रहा है। भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठा कर कांग्रेस हमेशा देश और सेना का अपमान करती रही है। यह वही कांग्रेस है जिसने 'हिन्दू आतंकवाद' जैसे शब्द गढ़ कर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को कवर करने की कोशिश की थी। मगर इस देश की 140 करोड़ जनता कांग्रेस के नहीं, देश के साथ खड़ी है। देश की संवेदनशील जनता कांग्रेस को रसातल में पंहुचा देगी।
(For more news apart from Congress leader's shameless anti-national statement is unfortunate: Mangal Pandey News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)