Bihar: राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर युवा रालोजद के कार्यकर्ताओं ने CM नीतीश का पुतला फूंका

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

युवा रालोजद आज पुरे बिहार में सरकार की इस निर्णय के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है.

photo

Patna: बिहार में शिक्षक नियुक्ति की बहाली में डोमिसाईल हटाने का निर्णय के खिलाफ राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार (युवा प्रकोष्ठ) प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल के आह्वाहन पर आज बिहार के 38 जिला मुख्यालयों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की बिहार के सभी छात्र नौजवान एवं शिक्षक अभ्यार्थी नीतीश – तेजस्वी की सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है.

युवा रालोजद आज पुरे बिहार में सरकार की इस निर्णय के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है. पटना के जे.पी. गोलम्बर स्थित आयकर चौराहा पर रालोजद युवा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष ई० अमित कुशवाहा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया.

पुतला दहन कार्यक्रम पर युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष केतन कुमार, युवा वार्ड अध्यक्ष विक्की कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, बबन यादव, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, ई० हेमन्त कुशवाहा, प्रदेश महासचिव पप्पू मेहता, अरविन्द वर्मा, प्रदेश सचिव रवि प्रताप कश्यप, प्रमोद सिंह राजपूत मौजूद थे.