Voter Adhikar Yatra: मां का अपमान करना ही कांग्रेस की पहचान है: मंत्री नितिन नवीन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

माँ का अपमान न बिहार सहेगा, न देश: मंत्री नितिन नवीन

Insulting mother is the identity of Congress: Minister Nitin Naveen Hindi News

Voter Adhikar Yatra: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी (PM Modi) की पूज्य माताजी का मिथिला की पुण्यभूमि दरभंगा में इंडी गठबंधन द्वारा किया गया अभद्र उल्लेख हर मां का अपमान है। इसी आक्रोश को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुर्जी हॉस्पिटल से की, जहाँ से शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया और मंत्री नितिन नवीन भी इसमें सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए स्पष्ट कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता माँ के अपमान को कभी सहन नहीं करेगा।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस के गुंडों ने अचानक पत्थरबाज़ी और लाठी चलाई, जिसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता व नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधायक श्री नितिन नवीन ने इस घटना पर कहा कि यह लोकतंत्र है, जंगलराज नहीं, जहाँ देश के प्रधानमंत्री और उनकी माताजी के लिए घृणित टिप्पणी की जाए और फिर शांतिपूर्ण विरोध को कुचलने के लिए हिंसा की जाए। कांग्रेस की राजनीति अब केवल गाली, गुंडागर्दी और पत्थरबाज़ी पर टिक गई है। 

माँ का अपमान न बिहार सहेगा, न देश। इसके बाद मंत्री नितिन नवीन अस्पताल पहुँचे और वहाँ भर्ती घायल कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन से मिलकर घायलों के उपचार की जानकारी ली और सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस की इस घटिया मानसिकता और अपराधपरक राजनीति को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

 प्रधानमंत्री जी और भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान पूरे देश का अपमान है, और भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीक़े से इसका मज़बूत प्रतिकार करेगी। प्रदर्शन के दौरान मंत्री संजय सरावगी , विधायक संजीव चौरसिया जी एवं अरुण कुमार सिन्हा जी सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

(For more news apart from Insulting mother is the identity of Congress: Minister Nitin Naveen News in Hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)