दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी की मां को गाली देने वाला गिरफ्तार, राहुल गांधी के मंच से विवाद

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

पुलिस ने दरभंगा आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया।

Person who abused PM Modi's mother during the Voter Rights Yatra in Darbhanga was arrested News in Hindi

Voter Adhikar Yatra: बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दरभंगा से मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार किया गया है।

राहुल गांधी बिहार में चुनाव के चलते वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान दरभंगा में उनके स्वागत के लिए मंच सजाया गया था। इसी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भाजपा ने वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने दरभंगा आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया। राहुल गांधी के लिए स्वागत मंच तैयार करने वाले मोहम्मद नौशाद ने वीडियो वायरल होने के बाद माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं। उनके बारे में इस तरह के शब्दों का कड़ा विरोध करते हैं।

भाजपा ने दावा किया कि इस हफ्ते बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन मोदी के खिलाफ "बेहद अपमानजनक भाषा" का इस्तेमाल किया गया। इस कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं, कांग्रेस के राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव के पोस्टर लगे थे।

एक्स पर पोस्ट में भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन पर राजनीति का स्तर गिराने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'मतदाता अधिकार' यात्रा ने बिहार के लोगों को अपमानित किया है।
भाजपा ने एक्स पर भड़कते हुए कहा,

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहे गए कथित अपशब्दों की शुक्रवार को निंदा की।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मंचों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल बेहद अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) को जनता "दंडित" करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को देश के लोकतंत्र पर "धब्बा" करार दिया।

शाह, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आलोचना की। एक दिन पहले ही एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति दरभंगा शहर में यात्रा के दौरान मंच से मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा था।

भाजपा ने लगाए कांग्रेस पर आरोप
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता नौशाद के नेतृत्व में मंच पर खड़े होकर पार्टी के झंडे लहराए और नारेबाजी की। भाजपा ने दावा किया कि इसमें प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ 'अपमानजनक' नारे लगाए।

भाजपा ने विपक्षी गठबंधन पर बिहार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए दक्षिणी राज्यों के नेताओं- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके तेलंगाना समकक्ष रेवंत रेड्डी को आमंत्रित करके बिहारियों का अपमान करने का भी आरोप लगाया।

जानें पूरा मामला

बिहार में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में कांग्रेस सहित महागठबंधन एसआईआर के मुद्दे को लेकर वोट अधिकार यात्रा के जरिए जनता तक पहुंच रही है। इस यात्रा को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लीड कर रहे हैं। उनका काफिला बुधवार को दरभंगा पहुंचा था। यहां की विधानसभा क्षेत्र के समिरी में मोहम्मद नौशाद ने स्वागत मंच लगाया था। वह कांग्रेस से टिकट के दावेदार हैं। इसी मंच से कांग्रेस के कार्यकर्ता का पीएम मोदी को मां की गाली देने का वीडियो वायरल हो गया।

उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं ने राहुल गांधी सहित महागठबंधन पर निशाना साधना शुरू कर दिए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व नीतीश सरकार के मंत्री सहित एनडीए के सभी नेताओं ने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग की है।

(For more news apart from Person who abused PM Modi's mother during the Voter Rights Yatra in Darbhanga was arrested News in Hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)