सामाजिक न्याय मोर्चा ने सुनील ओझा को बिहार बीजेपी का सह प्रभारी बनने पर दी बधाई

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष  सम्राट चौधरी को ओझा का साथ 2024 लोकसभा एवं 2025 विधानसभा के चुनाव मे सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका ..

Samajik Nyay Morcha congratulated Sunilojha on becoming co-incharge of Bihar BJP

Patna: राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो, एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक संयुक्त बयान जारी कर सुनील ओझा को बिहार भाजपा सह प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है ।

मोर्चा नेताओं ने कहा कि सुनील ओझा को बिहार भाजपा का सह प्रभारी बनने के उपरांत उनके पूर्वकालिक सांगठनिक अनुभव का लाभ बिहार भाजपा को पूर्ण रुप से मिलेगा और बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष  सम्राट चौधरी को ओझा का साथ 2024 लोकसभा एवं 2025 विधानसभा के चुनाव मे सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगे।