Bihar SIR News: बिहार में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, बिहार

बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि विशेष सत्यापन के बाद 30 सितंबर को मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।

Final voter list released after SIR in Bihar news in hindi

Patna News In Hindi: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। यह मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। इसी मतदाता सूची के आधार पर राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाएँगे। चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के बाद कभी भी बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि विशेष सत्यापन के बाद 30 सितंबर को मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। कोई भी मतदाता चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर सूची में अपने नाम का विवरण देख सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाशित सूची में बिहार के 7.24 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं। इतने ही मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा किए हैं।

यह भी पढ़े: What Is SIR? News: क्या है एसआईआर मतदाता सूची और क्यों इसको लेकर बिहार में हो रहा घमासान,जाने सबकुछ

गौरतलब है कि 243 विधानसभा सीटों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पिछली बार की तरह इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि मतदान तीन चरणों में होगा।

(For more news apart from Final voter list released after SIR in Bihar news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)