Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में मानसून कमजोर, आज हुई बारिश, फिर उमस ने किया परेशान

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

चंडीगढ़ में आज हुई बारिश के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली।

Monsoon weak in Chandigarh, rain today news in hindi

Chandigarh Weather News In Hindi: चंडीगढ़ का मौसम लगातार लोगों को हैरान और परेशान कर रहा है। जी हां ऐसा हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि आज हुई बारिश के बाद एक बार फिर शहर में धूप निकल आई है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में हुई बारिश, नहीं मिली राहत

गौर हो कि इस दौरान शहर में जहां कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों को परेशान हो रही है। तो वही चंडीगढ़ में आज हुई बारिश के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। इस दौरान हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट तो देखने को मिली है लेकिन इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि शहर में इस दौरान उमस भरी हवाओं के साथ लोगों को धूप भी परेशान कर रही है।

धीमी गति में चल रहा मानसून

चंडीगढ़ में इस दौरान मानसून बेहद ही धीमी गति से चल रहा है। जहां बीते दिनों हुई बारिश के बाद दो दिन बारिश नहीं हु। वहीं दो दिन बादल आए और चले गए, इस दौरान लोगों को उमस के साथ-साथ तपती धूप का भी सामना करना पड़ा। हालांकि आज सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने की आस जरूर जगी थी, लेकिन वह भी कहीं ना कहीं निराशा में बदल गई, क्योंकि अब मौसम साफ हो गया है और लोग गर्मी से बेहाल है।

(For More News Apart from Monsoon weak in Chandigarh, rain today News in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)