Tricity Rain News: ट्राइसिटी में शनिवार को बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

पंचकूला और मोहाली के साथ साथ चंडीगढ़ में भी लोगों को लगातार हो रही उमस का सामना करना पड़ रहा है।

Tricity Weather Changed, Latest Rain News Update In Hindi

Tricity Rain News In Hindi: ट्राइसिटी में मौसम का मिज़ाज ज्यादा अच्छा तो नहीं है। लेकिन इस दौरान लोगों को रह रह कर राहत मिल रही है। बता दें कि ट्राइसिटी में मानसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। पंचकूला और मोहाली के साथ साथ चंडीगढ़ में भी लोगों को लगातार हो रही उमस का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश

बता दें कि ट्राइसिटी में मानसून जहां कमजोर नजर आ रहा है, वहीं लोगों को तेज बारिश का इंतजार है। वीरवार के बाद शुक्रवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसकी वजह से काफी उमस रही और लोग परेशान नजर आए। हालांकि आज सुबह से ही बादल छाए और एक बार जमकर बरसे, जिससे शहर पानी पानी तो हुआ, लेकिन कुछ घंटो बाद शहर में वैसे ही मौसम बदल गया और मौसम ने करवट ली। जिसके बाद एक बार फिर शहर में लोगों को उमस के कारण परेशान होना पड़ रहा है।

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में हुई बारिश

आज सुबह बादल छाने के बाद चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी बारिश हुई। लेकिन ये मानसून की वो बारिश नहीं है, जिससे लोगों को राहत मिली हो। क्योंकि इस दौरान ये बारिश बस कुछ घंटों के बाद रुक गई। जिससे लोगों को फिर से उमस का सामना करना पड़ेगा।

वहीं इस बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शहर के तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली है। तीन जुलाई को बारिश की वजह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था लेकिन अब फिर धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। लेकिन एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है।

 (For More News Apart from Rain in Chandigarh, Mohali and Panchkula News in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)