Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश से राहत;धूप खिलने से सुखना झील का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे
बारिश के कारण लोगों के अच्छे घरों की छतों से पानी टपकने लगा है, तो सोचिए झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों का क्या हाल हुआ होगा।
Chandigarh Weather News in Hindi: चंडीगढ़ में बारिश से राहत मिलने के साथ ही सुखना झील का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। धूप खिलने से शहरवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से निजात मिली है। हालांकि, प्रशासन अभी भी अलर्ट पर है और जलस्तर पर नजर रखे हुए है। (Chandigarh Weather News in Hindi)
पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटों में 9.3 एमएम वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। हालांकि बारिश के बाद रविवार को धूप खिली, लेकिन सोमवार को फिर से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हो सकती है, लेकिन दोपहर तक बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 40 निवासी राजिंदर कुमार ने बताया कि उन्होंने ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी। इस बारिश के कारण लोगों के अच्छे घरों की छतों से पानी टपकने लगा है, तो सोचिए झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों का क्या हाल हुआ होगा।
सुबह बारिश रुकने और दोपहर में अचानक शुरू होने से लोगों को अपने घरों की मरम्मत करवाने का भी समय नहीं मिल रहा है। सुखना झील का जलस्तर बढ़ने के कारण कई बार इसके फ्लड गेट खोले गए हैं, लेकिन फिलहाल सुखना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।
(For more news apart from Relief from rain in Chandigarh the water level of Sukhna lake is below the danger mark news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)