Chandigarh Today Weather : शहर का मौसम साफ, ठंडी हवाए कर रही लोगों को परेशान!

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

अधिकतम तापमान सामान्य होने से शहरवासियों को राहत मिली है।

Chandigarh Today Weather Update News In Hindi

Chandigarh Today Weather News In Hindi : फरवरी के दूसरे हफ्ते में चंडीगढ़ का मौसम साफ बना हुआ है। वहीं सूरज के निकलने से लोगों को ठंड से भी थोड़ी राहत मिली हैं। बता दें कि फरवरी महिने के शुरुआत में लोगों को बारिश के साथ ठंड का सामना करना पड़ा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण धुंध और लोगों के लिए परेशानी बनी लेकिन अब शहर में मौसम साफ हो गया है। जिसके कारण लोगों को ठंड से तो राहत मिली हैं। लेकिन इस दौरान ठंडी हवाए लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे में बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शहर में खिली धूप, ठंड बरकरार

वैसे तो शहर में कई दिनों से मौसम साफ होने के चलते लोगों को ठंड से तो राहत मिली है। वहीं सूरज निकलने से धुंध भी कम हो गई है। जिसके चलते अब सुबह के समय लोगों को वाहन चलाने में कोई परेशानी नहीं हो रही हैं। वहीं तापमान में भी इस दौरान बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन रात और सुबह मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है, क्योंकि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ कमजोर तो पड़ा है, लेकिन इसका असर अभी भी शहर की हवाओं में देखने को मिल रहा है।

पहाड़ों पर मौसम हुआ खराब तो बढ़ सकती हैं ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में मौसम साफ होने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। वहीं सुबह के तापमान के साथ-साथ दौपहर के समय के तापमान में भी बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य होने लगा है जिससे शहर वासियों को भी राहत मिला हैं। इसी बीच हिमाचल में अब मौसम व डिजास्टर मैनेजमेंट ने कुछ इलाकों पर एवलांच को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा।   

(For more news apart from Chandigarh today Weather Update News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)