CM मान ने आप को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने पर केजरीवाल को दी बधाई

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

मान ने ट्वीट किया, ‘‘कमाल कमाल...‘आप’ टीम के कप्तान अरविंद केजरीवाल जी के सपनों को बधाई...

CM Mann congratulates Kejriwal on AAP getting national party status

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने के बाद सोमवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया तथा तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया।

मान ने ट्वीट किया, ‘‘कमाल कमाल...‘आप’ टीम के कप्तान अरविंद केजरीवाल जी के सपनों को बधाई...करोड़ों टीम सदस्यों को बधाई...मेहनत रंग लाई...‘आप’ की क्रांति का चश्मदीद गवाह...भगवंत मान।’’