जालंधर उपचुनाव: भगवंत मान ने 'आप' प्रत्याशी के लिए किया रोड शो

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, चंडीगढ़

जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा,

Jalandhar bypoll: Bhagwant Mann did road show for AAP candidate

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन पत्र भरने से पहले जालंधर में 'रोड शो' किया। जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा, जबकि मतगणना 13 मई को होगी।

गौरतलब है कि जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का जालंधर के फिल्लौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पिछले साल संगरूर लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद जालंधर लोकसभा उपचुनाव को राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए एक 'अग्नि परीक्षा' के रूप में देखा जा रहा है।