Delhi: आनंद विहार इलाके में किशोरी का दोस्त ने किया यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

अधिकारी ने बताया, “लड़की ने बाद में यह भी खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश के मोहन नगर में पहले भी उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।”

Delhi: Girl's friend sexually assaulted her in Anand Vihar area, case registered

New Delhi:  दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक किशोरी का उसके दोस्त ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानाकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि नौ जनवरी को लड़की अपने दोस्त के साथ करीब आधी रात को आनंद विहार मेट्रो स्टेशन गई, जिसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।.

अधिकारी ने बताया, “लड़की ने बाद में यह भी खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश के मोहन नगर में पहले भी उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।”

उन्होंने बताया, “लड़की यहां कालकाजी में आश्रय गृह में रह रही थी, जहां वह बीमार हो गई और उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद पाया कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।”.

पुलिस ने बताया कि लड़की को एक बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया और बृहस्पतिवार को धारा 376डी (गैंगरेप), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 34 (सामान्य इरादे) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की अन्य प्रासंगिक संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।.