Arvind Kejriwal News: गिरफ्तारी के बाद तेजी से घट रहा अरविंद केजरीवाल का वजन; डॉक्टरों ने जताई चिंता!

राष्ट्रीय, दिल्ली

आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने अरविंद केजरीवाल के घटते वजन पर चिंता जताई है.

Arvind Kejriwal's weight reduced by 4.5 kg since his arrest news in hindi

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में तबीयत ठीक नहीं है, 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से उनका वजन काफी कम हो गया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी ने दी है. आतिशी ने ट्वीट कर बताया कि, गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है। वहीं आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने अरविंद केजरीवाल के घटते वजन पर चिंता जताई है.

आतिशी मार्लेना ने किया ट्वीट

दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना ने ट्वीट किया, ''अरविंद केजरीवाल एक severe diabetic हैं। स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घण्टे लगे रहते थे। गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को ख़तरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ़ नहीं करेगा…''

हालांकि, जेल के डॉक्टरों ने अरविंद केजरीवाल की सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

(For more Punjabi news apart from Arvind Kejriwal's weight reduced by 4.5 kg since his arrest news in hindi, stay tuned to Rozana  Hindi)