Delhi Weather Alert:दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरु

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

पांच जिलों - पूर्व, उत्तर, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व और मध्य दिल्ली से 7,500 से अधिक लोगों को निकाला गया है।

Water level of Yamuna in Delhi continues to rise, work continues to bring people to safe place hindi news

 Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य सरकार हरकत में है। दिल्ली में पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर बुधवार अपराह्न एक बजे यमुना नदी का जलस्तर 207 मीटर तक बढ़ जाने के कारण निचले बाढ़ग्रस्त इलाकों से 7,500 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पांच जिलों - पूर्व, उत्तर, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व और मध्य दिल्ली से 7,500 से अधिक लोगों को निकाला गया है। उन्हें 25 जगहों पर बने राहत शिविरों में पहुंचाया गया है, जिनमें तंबू, स्कूल आदि शामिल हैं।’’

 

दिल्ली में यमुना नदी मंगलवार को निकासी के निशान को पार कर गई थी, जहां जलस्तर 206.03 मीटर दर्ज किया गया था और तब से इसमें वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण, जिला प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है और ओआरबी को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़े जा रहे पानी की भारी मात्रा है। पूर्वानुमान के अनुसार जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है।’’

सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से नदी में 1.62 लाख क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 1.38 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, बुधवार की सुबह ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 206.74 मीटर था। हथिनीकुंड से 1,70,728 क्यूसेक, वजीराबाद से 1,25,485 क्यूसेक, और ओखला से 1,65,145 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसने स्थिति को और गंभीर किया। भारी बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से आने वाले पानी के कारण अगले 24-48 घंटे अहम हैं, क्योंकि जलस्तर और बढ़ सकता है।

(For more news apart from Water level of Yamuna in Delhi continues to rise, work continues to bring people to safe place news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)