Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति संपदा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला।
Delhi Assembly Elections News In Hindi: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है और अभी भी मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना समेत कई प्रमुख गणमान्य लोगों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति संपदा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली की मुख्य चुनाव अधिकारी आर एलिस वाज ने राष्ट्रपति भवन जाकर उन्हें मतदाता पर्ची दी।
राहुल गांधी और दिल्ली के उपराज्यपाल ने डाला वोट
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी अपना वोट डाला। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद एलजी सक्सेना ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली के लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे और अपनी सरकार चुनेंगे। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे यह तय होता है कि आप अपने शहर, राज्य में क्या चाहते हैं।
(For more news apart from PM Modi Amrit Snan In Prayagraj Mahakumbh News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)