PM Modi Rajyasabha Speech: 'भारत विकसित देश बनने की दिशा में...' PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

प्रधानमंत्री के संबोधन के बीच विपक्ष वाकआउट कर गया।

'India is on the path to becoming a developed country', PM Modi's speech in rajyasabha news in hindi

PM Modi Speech in Rajysabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। उनके भाषण के दौरान विपक्षी सांसद लगातार हंगामा करते रहे। पीएम के बोलना शुरू करते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पीएम मोदी ने अध्यक्ष से कहा कि खरगे जी को अपनी सीट पर बैठे-बैठे बोलने और नारे लगाने की अनुमति दे दी जाए। 

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग थककर बैठ गए या सदन छोड़कर चले गए, उन्हें कभी न कभी जवाब देना होगा कि उन्होंने देश की ऐसी स्थिति क्यों बना दी थी कि दुनिया का कोई भी देश भारत के साथ समझौता करने को तैयार नहीं था। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के देश बिना किसी कारण के भारत के साथ डील नहीं कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास को लेकर कहा कि अब देश को न रुकना है और न ही पीछे मुड़कर देखना है, बल्कि लक्ष्य हासिल करने के बाद ही सांस लेनी है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत की यात्रा में बीते वर्ष देश के लिए तेज विकास के रहे हैं। यह समय जीवन के हर क्षेत्र और समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है, और देश सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत की टैलेंट की ताकत को समझ रही है। भारत के पास एक विशाल युवा टैलेंट पूल है, जिसमें सपने भी हैं और उन्हें साकार करने की क्षमता भी। उन्होंने कहा कि भारत आज पूरी दुनिया को समाधान दे रहा है और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में उसकी विकास दर सबसे अधिक है, जो हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल या किसी भी क्षेत्र को देखें, भारत आज हर जगह आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है। कोविड के बाद वैश्विक स्तर पर बनी परिस्थितियों से दुनिया अब तक पूरी तरह उबर नहीं पाई है और ऐसे में यह साफ दिख रहा है कि दुनिया एक नए वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी संतोष की बात यह है कि वैश्विक घटनाक्रमों का रुझान भारत की ओर है। विश्वमित्र के रूप में भारत आज कई देशों का साझेदार बना है और कंधे से कंधा मिलाकर अपनी भूमिका निभा रहा है। आज भले ही पूरी दुनिया ग्लोबल साउथ की बात करती हो, लेकिन भारत वैश्विक मंचों पर एक मजबूत आवाज बन चुका है। भारत कई देशों के साथ व्यापार समझौते कर रहा है।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग थक गए और आगे बढ़ने से पीछे हट गए, उन्हें कभी न कभी जवाब देना होगा कि उन्होंने देश की ऐसी हालत क्यों बना दी थी कि दुनिया का कोई देश भारत से डील करने को तैयार नहीं था और कोई भारत की ओर देखने तक को तैयार नहीं था।

टीएमसी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी के नेताओं को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर पैमाने पर वे नए-नए नकारात्मक रिकॉर्ड बना रहे हैं, लेकिन यहां उपदेश दे रहे हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि जो लोग घुसपैठियों को बचाने की वकालत कर रहे हैं, उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा, क्योंकि ऐसे घुसपैठिए देश के युवाओं का हक छीन रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आप दुनिया को कब तक धोखा देंगे—आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाएंगे।

देश आजाद हुआ तो हम 6 नंबर की इकोनॉमी थे, इन लोगों (कांग्रेस) ऐसा काम किया कि 11वें नंबर पर पहुंचा दिया। आज हम तीसरे नंबर की ओर बढ़ रहे हैं। आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है लेकिन उस चर्चा की सूत्रधार के रूप में आज भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बन गया है। अनेक देशों के साथ आज भारत फ्यूचर रेडी ट्रेड डील कर रहा है। हमने 9 बड़े देशों के लिए ट्रेड डील किए। मदर ऑफ ऑल डील एक साथ 27 देशों के साथ, यूरोपियन यूनियन के साथ किए।

बैंकिंग सेक्टर अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। 2014 से पहले फोन बैंकिंक का कालखंड होता था। नेता का फोन जाता था और पैसे दे दिए जाते थे। गरीबों को दुत्कार मिलता था। कांग्रेस के नेताओं के फोन पर अरबों रुपये लोगों को दे दिए जाते थे। जो ले जाते थे पर्सनल प्रॉपर्टी मानकर हजम कर जाते थे। हमने समझदारी से काम लिया। बैंकिंग सेक्टर को हिम्मत के साथ रिफॉर्म किए। जो सरकारी बैंक दुर्बल हो गए थे, बड़े बैंक के साथ उन्हें मर्ज कर दिया। बैंकों को बीमारी से मुक्त किया। इसके बाद उनका कारोबार सुधरा। सामान्य लोगों को लोन मिलना शुरू हो गया। 

मुद्रा योजना आज देश के नौजवान को अपने पैरों पर खड़े होने की ताकत देता है। 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा लोग इस योजना के माध्यम से बिना गारंटी देश के नौजवानों के हाथ में दिया। 10 करोड़ बहनों के सीधी आर्थिक सहायता दी। MSME सेक्टर को भरपूर लोन दिया। हमने NPA को निम्न स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया। आज NPA 1% से भी नीचे है। ये बहुत उत्तम काम हुआ है। बैंकों का प्रॉफिट हाई रिकॉर्ड पर है।

गौरतलब है कि संसद के मौजूदा बजट सत्र में पिछले दो–तीन दिनों से लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है। बुधवार शाम लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संबोधन नहीं दे सके। उन्हें शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देना था, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि बुधवार को सदन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती थी, इसी आशंका के चलते उनका संबोधन ऐन वक्त पर टालना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर ही प्रधानमंत्री सदन में नहीं आए। इसके बाद आज प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया।

(For more news apart from 'India is on the path to becoming a developed country', PM Modi's speech in rajyasabha news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman hindi)