Parliament Budget Session: 2004 के बाद दोहराया गया इतिहास! लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 28 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र में दिए गए राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पढ़कर सुनाया।
PM Modi Speech: संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच ध्वनिमत से पास हो गया। यह करीब 22 साल बाद पहला मौका है जब प्रधानमंत्री का भाषण दिए बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास हुआ। हालांकि पीएम मोदी के भाषण न देने का कारण भी सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर शारीरिक हमला करने की योजना बनाई थी, यही वजह है कि भाषण नहीं हो सका। (Lok Sabha Passes Motion Of Thanks Without PM’s Reply For First Time In 22 Years news in hindi)
2004 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रधानमंत्री का भाषण दिए बिना ही लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ। इससे पहले 10 जून 2004 को विपक्ष ने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने की अनुमति नहीं दी थी।
बजट सत्र के सातवें दिन बुधवार को लोकसभा में पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की किताब और भारत-अमेरिका संभावित ट्रेड डील को लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर के बाद बजट पर चर्चा की शुरुआत हो सकती है। वहीं, राज्यसभा में राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोकने के मुद्दे पर भी हंगामा हुआ।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली और देशभर में बच्चों के गायब होने के मामलों को मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि हर आठ मिनट में एक बच्चा लापता हो रहा है और इस मामले में दिल्ली देश की राजधानी बन गया है। संदीप पाठक ने मानव तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया।
कांग्रेस के निलंबित सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि जब तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाषण नहीं करने देगा। टैगोर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किए जाने की लोकसभा की निंदा की और कहा कि उन्हें राज्यसभा के बारे में जानकारी नहीं है।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमला करने के लिए महिला सांसदों को ढाल के रूप में इस्तेमाल किया और इसी ढाल के पीछे पूरा प्लान बनाया गया था। तिवारी ने बुधवार को कहा कि विपक्षी सांसद संसद में प्रधानमंत्री की कुर्सी को घेर कर हमला करने की नीयत से ही आए थे।
(For more news apart from Lok Sabha Passes Motion Of Thanks Without PM’s Reply For First Time In 22 Years news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)