Satya Pal Malik Political Career News : भारत के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का राजनीतिक करियर
1974 में उन्होंने बागपत से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
Satya Pal Malik Political Career News : भारत के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार, 5 अगस्त, 2025 को निधन हो गया।
राजनीति की शुरुआत: उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र नेता के रूप में की थी। 1968-69 में वह मेरठ विश्वविद्यालय (अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय) के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।
विधानसभा सदस्य: बता दें कि 1974 में उन्होंने बागपत से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
संसद सदस्य: बता दें कि उन्होंने राज्यसभा के साथ साथ लोकसभा में भी जता की आवाज उठाई है।
राज्यसभा: वह 1980 से 1989 तक दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे।
लोकसभा: 1989 में वह जनता दल के टिकट पर अलीगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए।
राज्यपाल के रूप में कई राज्यों के लिए दी सेवाएं
बता दें रि भारत के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक कई प्रदेशों में अपनी सेवाए दे चुकें है। वे बिहार के साथ जम्मू और कश्मीर के साथ कई उन्य राज्यों के राज्यपाल रहे।
बिहार: 2017 में उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
जम्मू और कश्मीर: अगस्त 2018 में उन्हें जम्मू और कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया। यह उनके कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया था।
गोवा: अक्टूबर 2019 में उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
मेघालय: अगस्त 2020 में उन्हें मेघालय का राज्यपाल बनाया गया। वह 4 अक्टूबर, 2022 को इस पद से सेवानिवृत्त हुए।
बता दें कि उन्होंने अपने करियर के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों में काम किया, जिनमें लोक दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और जनता दल शामिल हैं। 2004 में वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और 2012 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
(For More News Apart From Former Governor Satyapal Malik dies News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)