Delhi-NCR Floods: दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ की स्थिति गंभीर; नोएडा पानी में डूबा,1000 घरों में घुसा पानी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ घरों को खाली कराया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Flood situation in Delhi-NCR is serious; Noida submerged in water news in hindi

Delhi-NCR Floods: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के कारण  दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है, खासकर नोएडा में हिंडन नदी के उफान के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। वहीं यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। नोएडा सेक्टर-135 के गाँव जलमग्न हो गए हैं। इस इलाके में 3 से 4 फीट पानी भर गया है। (Delhi Weather News in Hindi) 

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ घरों को खाली कराया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

हरियाणा के पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में सभी स्कूल बंद हैं। फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फरीदाबाद में भी कुछ स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सलोरा सोसाइटी में गुरुवार को पानी भर गया। इससे महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए।

राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात भारी बारिश के बाद बोराज झील की दीवार ढह गई। इससे 1 हजार से ज्यादा घरों में अचानक सैलाब आ गया। लोगों ने छतों पर जाकर जान बचाई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां बह गईं। मकान क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

पंजाब में बाढ़ में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 43 हो गई। राज्य के 23 जिलों के 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 1.71 लाख हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। राज्य में अगले 5 दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इससे बाढ़ से राहत मिल सकती है।

वहीं कश्मीर में गुरुवार को बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित सभी सड़कें बह गईं या टूट गईं। इससे घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है। जम्मू के रामबन जिले में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के बाद 283 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 950 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
(For more news apart from Flood situation in Delhi-NCR is serious; Noida submerged in water news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)