राष्ट्रपति मुर्मू ने खरगोन बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर जताया दुख

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 22 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 अन्य लोग घायल हो गये।

President Murmu expressed grief over the death of people in Khargone bus accident

New Delhi:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ खरगोन, मध्यप्रदेश में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से मुझे अत्यंत दुख हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को सुबह एक यात्री बस के पुल से गिर जाने के कारण 22 लोगों की मौत हो गयी और करीब 25 अन्य लोग घायल हो गये। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट पर हुई। बस डोंगरगांव के पास बोराद नदी के पुल से सूखी नदी में गिर गई।