New Delhi Crime: कुछ दिन पहले हुई लड़ाई, सबक सिखाने के लिए किया चाकू से वार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

घटना प्रेम नगर के नबी करीम में शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे की है।

सांकेतिक फोटो

New Delhi: मध्य दिल्ली के प्रेम नगर में विवाद के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुलतानी डांडा के निवासी दीपक उर्फ काणा की जांघ पर चोट आई है जिसे अस्पताल ले जाया गया। वह पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। यह घटना प्रेम नगर के नबी करीम में शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान तीन लोगों विशाल (31), हिमांशु (29) और रितिक (23) को गिरफ्तार कर अपराध में शामिल हथियार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी विशाल और रितिक भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि रितिक और दीपक दोस्त थे लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के बीच लड़ाई हो गई। दीपक को सबक सिखाने के लिए रितिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर हमला किया।