Jawaharlal Nehru birth anniversary:देश के पहले PM को श्रद्धांजलि,सोनिया गांधी और खड़गे ने प्रथम प्रधानमंत्री को किया नमन
सोनिया गांधी ने नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
Jawaharlal Nehru's Birth Anniversary: कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए और उनके विचारों व राष्ट्र सेवा की भावना को याद किया। (Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge, Other Leaders Pay Tribute to Jawaharlal Nehru on Birth Anniversary news in hindi)
सोनिया गांधी ने नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नेहरू की नीतियों और उनके लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व देते हुए उन्हें सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारे प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.'
इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि नेहरू का दृष्टिकोण शिक्षा, विज्ञान और आर्थिक विकास में आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। साथ ही उन्होंने कहा कि नेहरू के आदर्शों को अपनाकर ही भारत मजबूत और प्रगतिशील बन सकता है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. भारत में यह दिन 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है. वह बच्चों के अधिकारों और एक सर्व-समावेशी शिक्षा प्रणाली के समर्थक थे, जहां ज्ञान सभी के लिए सुलभ हो. वह हर बच्चे को देश का भविष्य मानते थे. नेहरू ने अपने प्रसिद्ध भाषणों में से एक में कहा था, 'बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका सावधानीपूर्वक और प्यार से पालन-पोषण किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं.
'पहले, भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था- जिस दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्तर पर 'विश्व बाल दिवस' मनाया जाता है. हालांकि, वर्ष 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद, संसद ने उनके जन्मदिन को देश में आधिकारिक रूप से बाल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव जारी किया. तब से, भारत के पहले प्रधानमंत्री की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन देश भर के स्कूल बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं, उन्हें उपहारों से भी नवाजा जाता है.
(For more news apart from Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge, Other Leaders Pay Tribute to Jawaharlal Nehru on Birth Anniversary news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)