PM Modi at National Startup Day event: “10 साल में 500 से बढ़कर 2 लाख स्टार्टअप, 21 लाख लोगों को मिला रोजगार: PM मोदी”
पीएम ने ये बातें शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप इंडिया कैंपेन के 10 साल पूरे होने पर कही।
PM Modi at National Startup Day event: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। 10 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, जबकि आज उनकी संख्या 2 लाख से अधिक हो गई है। (PM Modi visited the exhibition organized to mark the tenth anniversary of the 'Startup India' initiative news in hindi)
नेशनल स्टार्टअप डे के अवसर पर पीएम ने बताया कि भारत के युवा वास्तविक समस्याओं को हल करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारे युवा इनोवेटर्स ने नए सपने देखने का साहस दिखाया है, और मैं उनके प्रयासों की हार्दिक सराहना करता हूं।”
पीएम मोदी ने यह बातें शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘स्टार्टअप इंडिया’अभियान के 10 साल पूरे होने के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि आने वाले 10 वर्षों में भारत नए स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करे।
स्टार्टअप इंडिया अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी 2016 को लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा निवेश के माध्यम से विकास को सक्षम बनाना है। पिछले एक दशक में देशभर में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी गई है।
पीएम मोदी ने कहा स्टार्टअप इंडिया की 10 साल की जर्नी आपके सपने साकार होने की यात्रा है। 10 साल पहले स्टार्टअप की गुंजाइश ही नहीं थी। हमने नौजवानों को खुला आसमान दिया और आज स्थिति हमारे सामने है। आज भारत दुनिया का थर्ड लार्जेस्ट इको सिस्टम है। 10 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे। आज यह संख्या 2 लाख से ज्यादा है।
मुझे बहुत खुशी है कि स्टार्टअप इंडिया ने देश में एक नए कल्चर को जन्म दिया है। पहले नया बिजनेस और नया वेंचर केवल बड़े-बड़े घरानों के बच्चे ही लाते थे। क्योंकि उन्हें ही आसानी से फंडिंग और सपोर्ट मिलता था। मिडिल क्लास और गरीब बच्चे सिर्फ नौकरी के ही सपने देख पाते थे। लेकिन स्टार्टअप इंडिया ने उन हालात को बदला।
जो देश AI रेवलूशन में जितना आगे होगा, उतना ही आगे जाएगा। हमारे यंग स्टार्टअप को करना होगा। हमें नए प्रोडक्ट्स बनाने होंगे। टेक्नोलॉजी में भी नए काम कर बढ़त लेनी होगी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं आपके साथ सरकार खड़ी है।
प्रधानमंत्री ने कहा आपके करेज, कॉन्फिडेंस और इनोवेशन से भारत का भविष्य शेप ले रहा है। पिछले 10 सालों में देश ने क्षमताओं को साबित किया है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि आने वाले 10 साल में भारत नए स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में दुनिया का नेतृत्व करे।
आज 45 प्रतिशत से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में कोई महिला डायरेक्टर या पार्टनर है। महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप की फंडिंग के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक दशक पहले प्रधानमंत्री ने देश के सामने एक नई दृष्टि रखी थी। हमें गर्व है कि आपके नेतृत्व में पूरे देश में बदलाव दिखाई दे रहा है। 2016 में जब स्टार्टअप इंडिया लॉन्च हुआ, तब देश में लगभग 400 स्टार्टअप ही मौजूद थे। आज यह पहल एक विशाल रूप ले चुकी है और 2 लाख से अधिक स्टार्टअप बन चुके हैं। अनुमान है कि इन स्टार्टअप्स के माध्यम से अब तक प्रत्यक्ष रूप से 21 लाख से अधिक रोजगार सृजित किए जा चुके हैं।
ऑनलाइन गेमिंग कानून लागू होने के बाद 4 यूनिकॉर्न्स (ड्रीम11, एमपीएल, गेम्सक्राफ्ट, गेम्स24इनटू7) का दर्जा समाप्त हो गया है। DPIIT के संयुक्त सचिव संजीव के मुताबिक, पिछले 10 सालों में देश में 6,385 स्टार्टअप बंद हुए हैं। यह कुल स्टार्टअप का केवल 3 प्रतिशत है, जो वैश्विक स्तर पर सबसे कम दर मानी जाती है।
ट्रैक्सन की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप्स ने 2025 में 94,500 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद भारत अब तीसरा सबसे बड़ा फंडेड स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है।
(For more news apart from PM Modi visited the exhibition organized to mark the tenth anniversary of the 'Startup India' initiative news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)