PM Modi News: 'आत्मनिर्भर भारत चुप नहीं रहता, मुंहतोड़ जवाब देता है...' PM मोदी ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

140 करोड़ भारतीय पूरी गति से आगे बढ़ेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

Self-Reliant India Does Not Stay Silent, It Gives Befitting Response PM Modi News in hindi

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025'  में कहा कि भारत अब विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है और देश अजेय हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत न तो रुकेगा और न ही धीमा होगा, बल्कि 140 करोड़ भारतीय एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। (Self-Reliant India Does Not Stay Silent, It Gives Befitting Response PM Modi News in hindi)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025' का उद्घाटन किया और पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरोप के देशों ने भारत में 100 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान किया है. इससे भारत में बड़ी संख्या में जॉब क्रिएट होंगी कुछ ही दिन पहले इंग्लैंड के पीएम सबसे बड़े बिजनेस डेलिगेशन के साथ भारत आए थे। ये दिखाता है कि दुनिया भारत में अपने लिए अवसर बड़ी आशा के साथ देख रही है। आज जी -7 देशों के साथ ट्रेड 60 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। पूरी दुनिया आज भारत को Reliable, Responsible और Resilient पार्टनर के रूप में देख रही है। इलेक्ट्रॉनिक, फार्मा ओटोमोबाइल, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भी निवेश की लहर आ रही है. यही निवेश भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का एक नर्व सेंटर बनाने में मदद कर रहा है।

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि भारत में पहले सुधार मजबूरी में हुए थे, लेकिन अब ये सुधार विश्वास से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक संस्थाएं भी भारत की प्रगति की प्रशंसा कर रही हैं। उन्होंने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने दुनिया को दिखाया है कि बड़े पैमाने पर डिजिटल लेनदेन संभव है, और आज भारत में दुनिया के 50% डिजिटल लेनदेन हो रहे हैं। 

अब आत्मनिर्भर भारत चुप नहीं बैठेगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि चुप भारत का युग समाप्त हो गया है। अब आत्मनिर्भर भारत चुप नहीं बैठेगा। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए करारा जवाब देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 मई को हुई साहसिक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर हमला किया।

यह कार्रवाई लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के ढांचे को नष्ट करने के लिए थी। भारतीय वायुसेना, नौसेना और थलसेना ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें सटीक मिसाइलों से कई आतंकी ठिकाने तबाह किए गए और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया।

(For more news apart from Self-Reliant India Does Not Stay Silent, It Gives Befitting Response PM Modi News in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)