मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तपोवन मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने पूजा में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

A delegation of Tapovan Temple Ranchi met Chief Minister Hemant Soren

रांची : मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में श्री श्री महावीर मंडल निवारनपुर तपोवन मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा तपोवन मंदिर के सुंदरीकरण हेतु 14 करोड़ 66 लाख रुपए आवंटित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद तथा आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने तपोवन मंदिर के सुंदरीकरण शिलान्यास कार्यक्रम तथा रामनवमी पूजा में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में  सुशील दुबे,  राजीव रंजन राजू,  अभिषेक कुमार,  बमबम सिंह,  राजेश गुड़िया,  बॉबी खुराना,  रवि शर्मा,  अजय दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।