CM Rekha Gupta Attacked News: ‘जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला: भाजपा
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
CM Rekha Gupta Attacked News In Hindi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बृहस्पतिवार सुबह को सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक संदेश में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए ‘‘हमले’’ की ‘‘कड़ी’’ निंदा की है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति ने ‘‘हमला’’ किया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने जन सुनवाई के दौरान पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।
कांग्रेस, आप ने हमले की निंदा की
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हमले की निंदा की है और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, उन्होंने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है।
यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करते हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है।"
हमले की निंदा करते हुए, आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने गुप्ता की सुरक्षा की कामना की और दिल्ली पुलिस से मुख्यमंत्री पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने हिंदी में लिखे एक 'X' पोस्ट में कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए जगह है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।"
(For more news apart from Delhi Chief Minister Rekha Gupta attacked during public hearing said BJP News in Hindi , stay tuned to Rozana spokesman Hindi)