PM मोदी ने INS विक्रांत पर मनाई दिवाली, कहा-“INS विक्रांत ने पाकिस्तान की नींद उड़ाई”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को दीपावली का त्योहार भारतीय नौसेना के जवानों के साथ मनाया।
PM Modi Celebrated Diwali on INS Vikrant Latest News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया और इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। (PM Modi celebrated Diwali on INS Vikrant news in hindi)
INS विक्रांत पर से जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रह्मोस और आकाश जैसे देश में बने मिसाइल सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाई। पीएम ने कहा कि अब दुनिया के कई देश इन हथियारों को खरीदने के लिए इच्छा जता रहे हैं।
PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब कुछ लोग ब्रह्मोस का नाम सुनते हैं, तो उनके मन में डर पैदा हो जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बताया कि वर्तमान की एनडीए सरकार का लक्ष्य भारत को दुनिया के टॉप डिफेंस एक्सपोर्टर्स में से एक बनाना है।
सुरक्षा बलों की पीएम मोदी की सराहना
INS विक्रांत पर नेवी के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जवानों को दीवाली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों की बहादुरी और पक्के इरादे की भी तारीफ की।
पीएम ने कहा कि इन जवानों के कारण ही देश ने माओवादी आतंकवाद को खत्म करके एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि INS विक्रांत सिर्फ एक युद्धपोत नहीं है, बल्कि 21वीं सदी के भारत की मेहनत और क्षमता का प्रतीक है. यह भारत की सेना की शक्ति और आत्मनिर्भरता का उदाहरण है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, INS विक्रांत ने पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी और तीनों सेनाओं के बीच उत्कृष्ट समन्वय ने पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया।
(For more news apart from PM Modi celebrated Diwali on INS Vikrant news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)