चक्कर आने से तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, अस्पताल में भर्ती

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

फाइल फोटो

New Delhi: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आप के नेता सत्येंद्र जैन दीन दयाल उपाध्याय बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कल रात सत्येंद्र जैन को अचानक चक्कर आ गया और वो  तिहाड़ जेल के अपने वार्ड के अंदर बाथरूम में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बता दें कि धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘ सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चक्कर आने के बाद वह तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। इससे पहले भी एक बार सत्येंद्र जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।’’

जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।