Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लिखा पत्र, पूछे 5 सवाल

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

उन्होंने पूछा कि क्या RSS को किसी भी तरह ED-CBI का इस्तेमाल और बेईमानी से सत्ता हासिल करना मंज़ूर है?  

Arvind Kejriwal wrote a letter to RSS chief Mohan Bhagwat, asked 5 questions

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखा है और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से 5 सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा कि जिस कानून के तहत लालकृष्ण आडवाणी 75 साल की उम्र में रिटायर हुए, वह कानून मोदीजी पर लागू नहीं होगा?

केजरीवाल ने आगे पूछा मोदी जी ने जून 2023 में एक नेता पर 70 हज़ार के घोटाले का आरोप लगाया और कुछ दिन बाद उस नेता के साथ सरकार बना ली। क्या आपको ये सब देखकर दुख नहीं होता?

उन्होंने पूछा कि क्या RSS को किसी भी तरह ED-CBI का इस्तेमाल और बेईमानी से सत्ता हासिल करना मंज़ूर है?  

उन्होंने कहा कि ये सारे सवाल आज हर भारतीय के मन में उठ रहे हैं. यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश का तिरंगा आसमान में गर्व से लहराए।

(For more news apart from Arvind Kejriwal wrote a letter to RSS chief Mohan Bhagwat, asked 5 questions, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)