Chhath Puja 2025: दिल्ली में 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन,ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका सहित दुनियाभर में मनाया गया पर्व
दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं।
Chhath Puja 2025: छठ महापर्व का समापन मंगलवार को हुआ। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व 25 अक्टूबर को ‘नहाय खाय’ के साथ आरंभ हुआ था। आज उगते सूर्य को ‘ऊषा अर्घ्य’ अर्पित करने के साथ ही पर्व संपन्न हुआ। इसी के साथ श्रद्धालुओं का 36 घंटे लंबा निर्जला व्रत भी पूरा हुआ। उगते सूर्य को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:27 बजे तक निर्धारित था। (Chhath Puja being celebrated worldwide including Australia & US news in hindi)
छठ महापर्व का उत्सव न केवल देशभर में बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाया गया। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र (मुंबई) से पूजा की अनेक झलकियां सामने आई हैं। बढ़ती ठंड के बावजूद महिलाएं श्रद्धा भाव से पानी में खड़ी होकर अर्घ्य देती नजर आईं।
वहीं, दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हुआ।
छठ महापर्व को लेकर विदेशों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन सहित कई देशों में भारतीय मूल के श्रद्धालुओं ने सोमवार को सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। वहीं, फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस और त्रिनिदाद-टोबैगो जैसे देशों में, जहाँ भारतीय समुदाय बड़ी संख्या में निवास करता है, वहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया।
(For more news apart from Chhath Puja being celebrated worldwide including Australia & US news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)