Putin India visit 2025:रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा तय , इस दिन होगी PM मोदी से मुलाकात

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

अब तक दोनों देशों के बीच 22 वार्ताएं हो चुकी हैं।

Russian President Putin's visit to India confirmed

Putin India visit 2025:  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की तारीख तय कर दी गई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत के औपचारिक दौरे पर होंगे। इस दौरान वे मुख्य रूप से 23वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे। (Russian President Putin's visit to India confirmed news in hindi) 

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर को भारत आएंगे। वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया जाएगा।

भारत और रूस के बीच हर साल शिखर वार्ता आयोजित की जाती है। अब तक दोनों देशों के बीच 22 शिखर वार्ताएं हो चुकी हैं। पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को गए थे, जबकि पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आए थे। इस बार वार्ता में दोनों देशों का सैन्य और तकनीकी सहयोग विशेष रूप से चर्चा का केंद्र रहेगा।

माना जा रहा है कि भारत रूस से अतिरिक्त एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली भी खरीद सकता है। भारत ने 2018 में पांच यूनिट के लिए 5 अरब डॉलर का सौदा किया था, जिनमें से तीन रेजिमेंट भारत को मिल चुकी हैं और बाकी दो अगले साल तक मिलने की उम्मीद है। रूस की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने ऑपरेशन सिंधुर के दौरान पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई थी।

ट्रंप के टैरिफ के बीच होने वाली है मोदी-पुतिन की मुलाकात
राष्ट्रपति पुतिन का दौरा ऐसे समय होने जा रहा है, जब अमेरिका रूस से तेल नहीं खरीदने के लिए भारत पर लगातार बना रहा है। हालांकि, भारत-रूस संबंधों पर अमेरिकी दबाव और तेल आयात विवाद का असर नहीं पड़ा है। 

(For more news apart from Russian President Putin's visit to India confirmed news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)