Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवाएं प्रभावित, हजारों यात्रियों को हुई परेशानी,जान लें DMRC का अपडेट
डीएमआरसी ने येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी की घोषणा की है।
Delhi Metro News in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मेट्रो की सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुई हैं। जिससे लोगों के दफ्तर और स्कूल जाने के समय ‘येलो लाइन’ पर विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
डीएमआरसी ने येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी की घोषणा की है।
अधिकारियों के अनुसार विश्वविद्यालय और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के बीच ट्रेन विलंब से चल रही हैं, जबकि अन्य सभी मार्गों पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।
कई यात्रियों ने शिकायत की कि इस व्यवधान के कारण विश्वविद्यालय से गुरु तेग बहादुर नगर तक पहुंचने में उन्हें 50 मिनट लग गए, जबकि आम दिनों में यह यात्रा महज एक से डेढ़ मिनट में पूरी हो जाती है। कई लोगों ने यह भी कहा कि इसके कारण उन्हें समय पर दफ्तर और स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और प्रभावित हिस्से में संचालन को पूरी तरह सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।
हालांकि DMRC ने अभी तक इसका सटीक कारण स्पष्ट नहीं किया । अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. मेट्रो सेवा में देरी की वजह से पैसेंजर्स में अफरा-तफरी का माहौल है। सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोग इसकी वजह से परेशान हो गए हैं।
(For more news apart from Services in Delhi Metro's Yellow Line affected in the morning News in Hindi , stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)