BJP leader MLA Sunil Ojha Dies : भाजपा नेता एवं गुजरात के पूर्व विधायक सुनील ओझा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, गुजरात

भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने उनके निधन पर दु:ख प्रकट किया है।

BJP leader and former Gujarat MLA Sunil Ojha dies of heart attack

BJP leader and former Gujarat MLA Sunil Ojha dies of heart attack : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं गुजरात के पूर्व विधायक सुनील ओझा का बुधवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। पार्टी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओझा का निधन तड़के दिल का दौरा पड़ने से हो गया। उन्हें हाल में भाजपा की बिहार इकाई का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया था। भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने उनके निधन पर दु:ख प्रकट किया है।

ओझा 1998 और 2002 में भावनगर (दक्षिण) निर्वाचन क्षेत्र से गुजरात विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिहार भाजपा इकाई के सह-प्रभारी के रूप में नियुक्त होने से पहले, ओझा उत्तर प्रदेश इकाई के सह-प्रभारी थे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालते थे। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब ओझा ने उनके नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया था और 2007 के चुनावों से पहले पार्टी छोड़ दी थी।

वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। बाद में, ओझा एक अन्य बागी नेता एवं मोदी सरकार में पूर्व मंत्री गोवर्धन झड़फिया द्वारा बनाई गई महागुजरात जनता पार्टी में शामिल हो गए। ओझा दिसंबर 2011 में भाजपा में लौट आए और 2014 में वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र की जिम्मेदारी के लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें चुना था। (PTI)