Gurmeet Ram Rahim News: हरियाणा चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को मिली 20 दिन की पैरोल, पर शर्तें भी लागू

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

दो साध्‍वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं।

Gurmeet Ram Rahim gets 20 days parole before Haryana elections latest News in Hindi

Gurmeet Ram Rahim News:  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को आगामी 5 अक्टूबर, 2024 को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने 20 दिन की पैरोल दे दी है। (Gurmeet Ram Rahim parole )

बता दे कि दो साध्‍वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं।  डेरा प्रमुख राम रहीम ने हरियाणा सरकार से 20 दिन की पैरोल की मांग की थी.  

इन सख्त शर्तों पर मिली पैरोल 

पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम को हरियाणा में रहने की मनाही है और वह किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं ले सकता है या सोशल मीडिया पर राजनीतिक संदेश साझा नहीं कर सकता है। इन शर्तों का उल्लंघन करने पर उसकी पैरोल तत्काल रद्द कर दी जाएगी।

शर्तों के अनुसार, राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम जाएंगे। यह जेल से उनकी 11वीं रिहाई है, इससे पहले अगस्त 2024 में उन्हें 21 दिन की पैरोल दी गई थी। 

(For more news apart from Gurmeet Ram Rahim gets 20 days parole before Haryana elections but conditions also apply latest News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)